| |
| पदुमलाल पुन्नालाल बखशी सृजनपीठ, भिलाई
|
|
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत राष्ट्रभाषा हिन्दी के महान साहित्यकार एवं छत्तीसगढ़ की पावन धरती के माटी पुत्र डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बखशी जी की पावन स्मृति में साहित्यिक संस्था सृजनपीठ कार्यरत है। इस संस्थान ने अपनी राष्ट्रीय गतिविधियों से अब पूरे देशभर के साहित्यकारों में अपनी पहचान और सम्मानजनक स्थान बना लिया है। दिनांक 27 मई 2010 को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बखशी जी की जयन्ती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। दिनांक 3 अक्टूबर 2010 को दुर्ग के वरिष्ठ साहित्यकार श्री गुलबीर सिंह भाठिया की कृति 'मछली का मायका' पर परिचर्चा गोष्ठी आयोजित की गई। दिनांक 22 अक्टूबर 2010 को आचार्य महेशचंद शर्मा क कृति ''धर्म और राजनीति'' पर परिचर्चा गोष्ठी आयोजित की गई। बखशी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर 2 जनवरी 2011 को बिलासपुर स्थित दीक्षित सभागार में एक दिवसीय साहित्यकार सम्मेलन का आयोजन किया गया एवं दिनांक 6.3.2011 को ''भारतीय पत्रकारिता, मुद्दे एवं अपेक्षायें'' का विमोचन एवं एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजित किया गया है।
| अध्यक्ष |
डॉ रमेन्द्रनाथ मिश्र |
| कार्य. |
अध्यक्ष,
पदुमलाल पुन्नालाल बखशी सृजनपीठ,
4 बी 33, सेक्टर 9, भिलाई (छ. ग.)
|
| दुरभाष क्रमांक |
0771-2242416 |
|
|