ग्रंथालय - संस्कृति विभाग के अंतर्गत संचालित महंत सर्वेश्वरदास
ग्रंथालय को राज्य स्तरीय ग्रंथालय का दर्जा दिया गया है।ग्रंथालय
में ई-लाईब्रेरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस ग्रंथालय में
इतिहास, पुरातत्व, नृतत्व शास्त्र, लोक प्रशासन, हिन्दी साहित्य, पत्रकारिता,
पर्यटन एवं कम्प्यूटर आदि के अतिरिक्त हिन्दी, अंग्रेजी तथा संस्कृत
साहित्य से संबंधित ग्रंथ तथा गजेटियर उपलब्ध हैं। ग्रंथालय में प्रतियोगी
परीक्षाओं के छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु पृथक से अध्ययन कक्ष की
सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ग्रंथालय का आधुनिकीकरण कर राष्ट्रीय पुस्तकालय
स्तर का बनाया जा रहा है।
|